दिल्ली में पिटबुल ने दादा की गोद से डेढ़ साल की पोती को छीनकर नोंचा
बुराड़ी (दिल्ली) में एक पिटबुल कुत्ते ने एक डेढ़ साल की बच्ची को उसके दादा की गोद से छीनकर बुरी तरह नोंच डाला। सामने आए घटना के एक सीसीटीवी फुटेज में 7-8 लोग पिटबुल से बच्ची को छुड़ाने की कोशिश करते दिखे। परिजनों ने बताया कि घटना में बच्ची के पैर में 3 फ्रैक्चर आए और 18 टांके लगाए गए।