दिल्ली में पीएम के संबोधन के बीच बेहोश हुआ शख्स, उन्होंने डॉक्टरों को उसके पास भेजा
दिल्ली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया जिसे देखकर पीएम मोदी ने अपना भाषण बीच में रोक दिया और अपने डॉक्टरों की टीम से उसके पास जाने को कहा। ऑनलाइन वायरल हो चुके वीडियो में पीएम मोदी बोल रहे हैं, "उन्हें हाथ पकड़कर ले जाइए और उनके जूते खोल दीजिए।"