दिल्ली में पीसीआर स्टाफ पर हुआ हमला व पुलिस वैन में की गई तोड़फोड़; 3 लोग गिरफ्तार
शास्त्री पार्क (दिल्ली) में पीसीआर स्टाफ पर हमला करने व पुलिस वैन में तोड़फोड़ करने को लेकर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीसीआर वैन इलाके में झगड़ा कर रहे कुछ बदमाशों को पकड़कर ले जा रही थी और इसी दौरान स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। घटना सोमवार रात 10 बजे की है।