दिल्ली में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में लगी आग, 400 से ज़्यादा वाहन जले
दिल्ली के वज़ीराबाद में रविवार देर रात पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, इस दौरान करीब 200 चार पहिया और 250 दोपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए और दमकल विभाग की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बकौल अग्निशमन विभाग, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।