दिल्ली में पुलिसकर्मी को धक्का देकर थाने की खिड़की से कूदकर भागा हत्या का आरोपी हुआ अरेस्ट
दिल्ली की लोदी कॉलोनी थाने में एक पुलिसकर्मी को धक्का देने के बाद शौचालय की खिड़की से कूदकर फरार हुए हत्या के एक आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में एक बिल्डिंग की 8वीं मंज़िल से फेंककर एक शख्स की हत्या कर दी थी।