दिल्ली में पूर्व प्रेमिका की प्राइवेट फोटो उसके परिजन को भेजने पर युवक हुआ गिरफ्तार
दिल्ली में पूर्व प्रेमिका की प्राइवेट फोटो उसे व उसके परिजन को भेजने के आरोप में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2021 से लड़की के साथ रिलेशनशिप में था और लड़की ने इस साल उससे ब्रेकअप कर लिया था जिसका वह बदला लेना चाहता था।