दिल्ली में पेड़ों को काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, कहा- पारिस्थितिक संतुलन दांव पर है
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को अगले आदेश तक राजधानी में पेड़ों को काटने पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा, "निश्चित रूप से शहर में पारिस्थितिक और पर्यावरणीय गिरावट को कम करने का कोई अन्य तरीका नहीं है।" बकौल कोर्ट, "पिछले 3 सालों में 29 हज़ार से अधिक पेड़ काटे गए हैं...क्या दिल्ली इसका खामियाज़ा भुगतने के लिए तैयार है?"