दिल्ली में 'प्रीमियम बस सेवा' को सीएम केजरीवाल ने दी मंज़ूरी, ऐप से बुक होगा टिकट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ऐप आधारित ऑनलाइन प्रीमियम बस सर्विस योजना को मंज़ूरी दे दी। वाई-फाई, जीपीएस, सीसीटीवी की सुविधा से लैस इन वातानुकूलित बसों में ऐप के ज़रिए टिकट बुक किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करना और प्रदूषण घटाना इस सेवा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है।

Load More