दिल्ली में फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट और दीवार के बीच दबने से शख्स की हुई मौत
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट और उसकी दीवार के बीच दबने से एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लिफ्ट के पास लगे पैनल को हटाकर शख्स उसमें अवैध तरीके से घुस गया था। बकौल पुलिस, एक छात्र ने फोन कर लिफ्ट के पैनल के टूटे होने की जानकारी दी थी।