दिल्ली में फ्लैट दिलाने के नाम पर 40 लोगों से ₹5 करोड़ की ठगी करने वाला शख्स हुआ अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को फ्लैट दिलाने के नाम पर लगभग 40 लोगों से ₹5 करोड़ से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खरीदारों को 2019 में फ्लैट देने का वादा किया था। बकौल पुलिस, मामले में 2021 में केस दर्ज हुआ था।