दिल्ली में फ्लैट में आग लगने के बाद चौथी और 5वीं मंज़िल से कूदीं 2 महिलाएं, एक की हुई मौत
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में बुधवार को एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने के बाद दो महिलाएं क्रमश: चौथी और पांचवीं मंज़िल से नीचे कूद गईं जिनमें से एक की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंचीं दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। अपार्टमेंट में आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है।