दिल्ली में बंगाल के राज्यपाल के काफिले के वाहन को कार ने मारी टक्कर, हिरासत में लिया गया चालक
दिल्ली में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के काफिले के एक वाहन को एक निजी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। कोलकाता में राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।