दिल्ली में बढ़ते अपराधों के बीच 1 रात में 1,500 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया
दिल्ली में बढ़ते अपराधों के बीच सोमवार रात को पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में 1,587 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया। शनिवार को प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े हुई ₹2 लाख की लूट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।