दिल्ली में 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता के बीच लोगों को घर से काम व कारपूल करने की दी गई सलाह
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली के लोगों के लिए एडवाइज़री जारी कर उन्हें घर से काम करने, ऑफिस जाने के लिए कारपूल करने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। दिल्ली में शनिवार सुबह 369 एक्यूआई के साथ वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। गौरतलब है, दिल्ली में गैर-ज़रूरी निर्माण कार्य पर रोक है।