दिल्ली में बाइक से गिरने के बाद 47 वर्षीय महिला की हुई मौत, नहीं पहना था हेलमेट
पुलिस के मुताबिक, जाफरपुर कलां (दिल्ली) में बाइक से गिरने के बाद एक 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, स्पी़ड ब्रेकर को पार करने के दौरान महिला बाइक से गिर गई थी व हादसे के वक्त उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। महिला का पति बाइक चला रहा था और वह पिछली सीट पर बैठी थी।