दिल्ली में बायोमेट्रिक जांच में फेल होने पर तिहाड़ जेल के 50 कर्मियों को किया गया बर्खास्त

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के चेकिंग के दौरान बायोमेट्रिक जांच में हेर-फेर का पता चलने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने 50 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, निकाले गए कर्मचारियों में 39-वॉर्डर, 9-सहायक अधीक्षक और 2-मैट्रन शामिल हैं। एक अधिकारी ने कहा, ''अंदेशा है कि किसी और ने उनके बदले परीक्षा दी होगी।''

Load More