दिल्ली में बारिश के बीच शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण का दिया आदेश
दिल्ली में भारी बारिश के बीच शिक्षा मंत्री आतिशी ने विभाग के अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सरकारी स्कूलों में जाकर बिल्डिंग्स का निरीक्षण करने का आदेश दिया है। आतिशी ने कहा, "निरीक्षण के दौरान कोई कमी दिखे तो दुर्घटना से बचने के लिए उसे ठीक करें।" आतिशी ने आज रात तक इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।