दिल्ली में बारिश से पहले और बाद में वायु गुणवत्ता की स्थिति दिखाता वीडियो आया सामने
दिल्ली में गुरुवार रात को हुई बारिश से पहले व बाद का वीडियो सामने आया है। दिल्ली में बारिश के बाद ज़हरीली धुंध छंट जाने से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार में गुरुवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 462 (गंभीर श्रेणी) दर्ज किया गया था लेकिन शुक्रवार सुबह यह सुधरकर 'मॉडरेट' श्रेणी में पहुंच गया।