दिल्ली में बाढ़ के बीच लाल किले के नज़दीक से बह रही यमुना नदी का पुराना चित्र हुआ वायरल
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 10 वर्षों में उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद ट्विटर यूज़र्स ने वर्तमान स्थिति की तुलना ऐतिहासिक चित्र से की जिसमें नदी लाल किले के नज़दीक से बहती हुई दिख रही है। आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने गुलाम अली खान की पेंटिंग शेयर कर लिखा, "करीब 1854 में लाल किले के पास यमुना।"