दिल्ली में बिजली की मांग बढ़कर 6,572 मेगावाट तक पहुंची, मई में अब तक की सबसे अधिक

दिल्ली में बुधवार को बिजली की अधिकतम मांग 6,572 मेगावाट तक पहुंच गई जो मई में दर्ज हुई अब तक की सर्वाधिक मांग है। अधिकारियों के मुताबिक, मई के 10-दिनों में यह 7वीं बार है जब शहर की बिजली की मांग 6,000 मेगावाट से अधिक है। दिल्ली में 31 मई, 2019 को बिजली की मांग 6,461 मेगावाट दर्ज हुई थी।

Load More