दिल्ली में बिजली सब्सिडी को कल दे दी थी मंज़ूरी, केजरीवाल के पास आज भेजी फाइल: एलजी
दिल्ली के उप-राज्यपाल कार्यालय ने बिजली सब्सिडी को लेकर 'आप' सरकार के आरोप पर कहा कि मंज़ूरी गुरुवार को दी गई थी और फाइल शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भेजी गई। एलजी कार्यालय ने ऊर्जा मंत्री आतिशी के आरोपों को 'ड्रामा' बताया। आतिशी ने कहा था कि एलजी के फाइल अटकाने से सब्सिडी शुक्रवार से बंद हो जाएगी।