दिल्ली में बिज़नेसमैन से बंदूक की नोक पर 19 वर्षीय युवक व नाबालिग ने ₹50 लाख लूटे

जंगपुरा एक्सटेंशन (दिल्ली) में फरीदाबाद के बिज़नेसमैन से बंदूक की नोक पर ₹50 लाख लूटने के आरोप में पुलिस ने एक 19-वर्षीय युवक को गिरफ्तार व एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। युवक पॉलिटेक्निक का प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने लूटी नकदी व आरोपियों द्वारा मौके से भागने के लिए इस्तेमाल वाहन को ज़ब्त कर लिया है।

Load More