दिल्ली में बीएस-III पेट्रोल व बीएस-IV डीज़ल वाले चारपहिया वाहनों के परिचालन पर लगी रोक

दिल्ली सरकार ने खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीज़ल वाले चारपहिया वाहनों के परिचालन पर 12 जनवरी (गुरुवार) तक रोक लगाने का फैसला किया है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और पुलिस की गाड़ियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Load More