दिल्ली में बीच बाज़ार 4 लोगों ने शख्स पर चाकू से हमला कर मारी गोली, हालत गंभीर
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बीच बाज़ार शुक्रवार रात एक शख्स पर 4 लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले सभी एकसाथ शराब पी रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए एक शख्स को थप्पड़ भी मारा।