दिल्ली में भारतीय वायुसेना के लिए रखी गई 'फाइटर' की स्पेशल स्क्रीनिंग
भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'फाइटर' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। दिल्ली में बुधवार को होने वाली इस स्क्रीनिंग में फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी शामिल होंगे। पुलवामा अटैक और बालाकोट एयर स्ट्राइक से प्रेरित इस फिल्म की शूटिंग असली एयरबेस पर हुई है।