दिल्ली में भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में हुए जलभराव में डूबने से शख्स की हुई मौत
दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में बारिश के चलते रेलवे अंडरपास में हुए जलभराव में डूबने से सोमवार रात एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गोताखोरों ने करीब आधे घंटे की तलाश के बाद शव बाहर निकाला। बकौल पुलिस, मृतक की पहचान नहीं हुई है व उसके एक हाथ पर 'किरण आई लव यू' का टैटू बना है।