दिल्ली में भारी बारिश के चलते कर्तव्य पथ लॉन के अंडरपास में हुआ जलजमाव
दिल्ली में सोमवार को हुई भारी बारिश के बीच कर्तव्य पथ लॉन के अंडरपास में पानी भर गया जिसका वीडियो सामने आया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पानी को निकालने का काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में बारिश ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है, रविवार को 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।