दिल्ली में भीषण हीटवेव के बीच 10 से 13 जून तक के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट
आईएमडी ने भीषण हीटवेव के बीच दिल्ली में 10 जून से 13 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44°C तक रह सकता है और अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान 45°C तक जा सकता है। बकौल आईएमडी, दिल्ली में 15 जून के बाद बारिश हो सकती है।