दिल्ली में मंदिर की रेलिंग तोड़ने को लेकर स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों में हुई झड़प
दिल्ली के मंडावली में गुरुवार को प्रशासन द्वारा मंदिर की रेलिंग तोड़ने को लेकर विरोध के बीच स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें सुरक्षाकर्मियों व महिलाओं में हाथापाई होती दिख रही है और कुछ लोग सड़क पर लेटे दिख रहे हैं।