उत्तर पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को एक मंदिर के बाहर सड़क पर भैंस का कटा हुआ सिर मिला। पुलिस ने इस मामले में बाबरपुर निवासी 27 वर्षीय अज़ीम और एक 16 वर्षीय लड़के को पकड़ा है। वहीं, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है।