दिल्ली में मकान के ढहने से 4 वर्षीय बच्ची समेत 3 लोगों की हुई मौत
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि लाहौरी गेट इलाके में रविवार रात एक मकान के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में 4-वर्षीय बच्ची शामिल है। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हुए।