दिल्ली में महिला पत्रकार से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज, आरोपी का पता लगा रही है पुलिस
दिल्ली में एक महिला पत्रकार से उबर के ऑटो ड्राइवर द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी का पता लगाया जा रहा है। दरअसल, महिला पत्रकार ने ड्राइवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। बकौल महिला, विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ बदसलूकी की थी।