दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे 5 सुझाव
दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर महिला सुरक्षा के लिए 5 सुझाव भेजे हैं। उन्होंने कहा, "मंत्रालय महिला सुरक्षा पर उच्च स्तरीय समिति गठित करे, दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय हो...पीसीआर सिस्टम मज़बूत किया जाए...दिल्ली पुलिस में 66,000 नई भर्तियां हों।"