दिल्ली में मुठभेड़ के बाद 12 से अधिक मामलों में आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर को पुलिस ने किया अरेस्ट
रोहिणी (दिल्ली) में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद 12 से अधिक मामलों में आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर कामिल को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उसने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से अस्पताल में भर्ती आरोपी के पास से तुर्किये की ज़िगाना पिस्तौल बरामद हुई है।