दिल्ली में मेट्रो के सामने कूदकर 40 वर्षीय शख्स ने की खुदकुशी
दिल्ली के एम्स मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को बिहार के रहने वाले अमित सिंह नामक 40 वर्षीय शख्स ने मेट्रो के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि जैसे ही अमित ने पटरियों पर छलांग लगाई वह सिर के बल गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बकौल पुलिस, खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।