दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के खंभे पर लिखा गया 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान', केस दर्ज
दिल्ली के पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक खंभे पर गुरुवार को खालिस्तान समर्थित नारे लिखे मिले। पुलिस के मुताबिक, "सुबह करीब 9:30 बजे फोन पर नारे लिखे होने की सूचना मिली और मौके का निरीक्षण करने पर खंभे पर काले रंग से 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' लिखा हुआ मिला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।