दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर गोली मारकर खुदकुशी करते सीआईएसएफ के जवान का वीडियो आया सामने
दिल्ली में पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के 36 वर्षीय जवान द्वारा अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी किए जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में बैगेज स्कैनिंग मशीन के सामने बैठा जवान अचानक अपनी कनपटी पर गोली मारता दिख रहा है। उसकी पहचान गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) के सहारे किशोर के रूप में हुई है।