दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
दिल्ली के नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनज़र तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एक अधिकारी ने बताया कि जवान का शव स्टेशन के एक्सरे बैगेज स्कैनर के पास पड़ा मिला। दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ द्वारा मामले की जांच की जा रही है।