दिल्ली में मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने 3 युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा
दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार को मोबाइल चोरी करने के आरोप में भीड़ द्वारा 3 युवकों को जबरन निर्वस्त्र कर पीटा गया। बकौल पुलिस, घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "भीड़ ने युवकों को पुलिस के हवाले नहीं किया, ऐसा लगता है कि तीनों युवक मौके से भाग गए।"