दिल्ली में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक की हुई हत्या, दो नाबालिग हिरासत में लिए गए

दिल्ली की संजय कॉलोनी में 18 वर्षीय एक युवक की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के मोबाइल छीने जाने का विरोध करने पर नाबालिगों ने उसका गला काट दिया व उसे कई बार चाकू मारे। बकौल पुलिस, आरोपी नाबालिगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Load More