दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, पुराने रेलवे पुल पर ट्रेनों की आवाजाही बंद
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार सुबह खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर रहा। वहीं, लोहा पुल पर सुबह 7 बजे नदी का जलस्तर 206.56 मीटर दर्ज किया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली और शाहदरा के बीच मार्ग निलंबित रहेगा।"