दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के चलते हुए जलभराव का ड्रोन फुटेज आया सामने
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़कर रिकॉर्ड 208.46 मीटर तक पहुंचने के बीच सिविल लाइन्स व आसपास के इलाकों में हुए जलभराव का ड्रोन फुटेज सामने आया है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "लगातार हरियाणा सरकार के संपर्क में हैं कि वह हथिनीकुंड बैराज से कम-से-कम पानी छोड़े ताकि दिल्ली की स्थिति और खराब न हो।"