दिल्ली में यमुना का जलस्तर स्थिर, आज रात से कम होना शुरू होगा पानी: सीडब्ल्यूसी
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया है कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। उन्होंने आगे कहा, "अगले 4 घंटों में यमुना के जलस्तर में कमी आनी शुरू हो जाएगी।" बकौल अधिकारी, शुक्रवार तड़के 3 बजे तक यमुना का जलस्तर घटकर 208.45 मीटर तक होने का अनुमान है।