दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर के चलते बंद किए जाएंगे 3 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से वज़ीराबाद, चंद्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किए जा रहे हैं जिसके चलते कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना का पानी कम होते ही इन्हें जल्द-से-जल्द चालू करने की कोशिश की जाएगी।