दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंचा
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बीच दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार कर गया है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में यमुना का जलस्तर शाम 6 बजे तक 205.52 मीटर पहुंच गया और मंगलवार तड़के 3 बजे तक इसके 206.65 मीटर पहुंचने का अनुमान है।