दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर हुआ 207.55 मीटर, टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को बढ़कर 207.55 मीटर हो गया जिसके साथ ही यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। आयोग के मुताबिक, यमुना का जलस्तर आज रात 207.72 मीटर तक जा सकता है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर आपातकालीन बैठक बुलाई है।

Load More