दिल्ली में युवक के सिर में सटाकर गोली मारने के बाद फरार हुआ शख्स, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
दिल्ली में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक शख्स ने 35 वर्षीय युवक के सिर में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आरोपी गोली मारने के बाद भागते हुए और सड़क पर गिरा युवक तड़पते हुए नज़र आ रहा है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।