दिल्ली में रामजस कॉलेज के परिसर में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में कुछ छात्र हुए घायल: पुलिस
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रामजस कॉलेज (दिल्ली) के परिसर में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुए झगड़े में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों गुटों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी जो बाद में झगड़े में बदल गई। बकौल पुलिस, दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायतें दी गई हैं।