दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए, 1 मौत दर्ज
दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 1,083 नए मामले सामने आए और यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। रविवार को दिल्ली में कोविड-19 से एक मौत भी दर्ज की गई जबकि 812 मरीज़ इससे रिकवर हुए। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को पॉज़िटिविटी रेट 4.48% रहा।