दिल्ली में लाल किले के आसपास भरे बाढ़ के पानी का ड्रोन फुटेज आया सामने
यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में लाल किले के आसपास भरे बाढ़ के पानी का ड्रोन फुटेज सामने आया है। वीडियो में लोग पानी से भरी रोड से गुज़रते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात के बीच सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद कर दिए गए हैं।